न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित संकल्प यात्रा को जनजन तक पहुंचाने के लिए मंडलों में बैठक शुरू कर दी है। यात्रा 29 नवंबर से 26 जनवरी तक चलेगी। यात्रा के समन्वयक गेहराज पांडेय ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में विकसित यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। मूनाकोट मंडल की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र शाह मुख्य वक्ता रहे। यहां मंडल प्रभारी मीनू बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी, योगेश चंद, कमलेश धारियाल, गोविंद पांडेय आदि थे।

error: Content is protected !!