न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़ । चार दिवसीय नाग महोत्सव की पहली रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष पंकज पंत, अधिशासी अभियंता नंदकिशोर भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अमित गोस्वामी, दया ऐठानी, मां शारदा समिति ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हिमांशु बोनाल ग्रुप ने डीडीहाट की छमना छोरी, ओ रंगीली धाना धुर आए बाज काटना गीतों से धमाल मचाया। मुख्यअतिथि नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, सभासद डीएल शाह, दरपान राम, नीरू कार्की, आशा भैसोड़ा, पूरन राम आदि रहे। रविवार की दोपहर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संचालन गोविंद भंडारी, नानू बिष्ट ने किया। यहां छात्र संघ अध्यक्ष पुष्कर सिंह धानिक, ठाकुर सिंह डसीला, समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह कालाकोटी, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन धानिक, गोविंद सिंह खाती, अमित पाठक, नंदन बाफिला, राजेश पंत समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!