न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। दीपावली की पूर्व संध्या पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल पिथौरागढ़ में बच्चों द्वारा दीप पर्व धूम धाम से मनाया गया। भगवान राम के जन्म से पुनः राज्याभिषेक तक उनके जीवन काल पर एक क्विज का आयोजन भी किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों अजंता, एलोरा, नालंदा, तक्षशिला द्वारा बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। साथ ही रंगोली, ऐपन एवं दिया बनाओ प्रतियोगिता भी कराई गई। विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

error: Content is protected !!