न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धावक अशोक कुमार शर्मा ने बीते दिनों स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित छठवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 1500 और दस हजार मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में कैलाश पुनेठा ने 5000 मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर दोनों धावकों का चयन जनवरी 2024 में हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए किया गया है।

error: Content is protected !!