न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और राजस्व टीम ने आज नगर के सिल्थाम, जाखनी, कुमौड़, भदेलवाडधा और एचोली क्षेत्र में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में पॉलिथीन एवं डिस्पोजल का सामन पाया गया। टीम ने नौ व्यापारियों का चालान कर 3700 का राजस्व वसूला गया। टीम में अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी, राजस्व निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे, श्यामलाल, दीपक बल्दिया, किशोर सिंह एवं पर्यावरण मित्र विकास शामिल रहे।

error: Content is protected !!