न्यूज़ इंडो नेपाल


पिथौरागढ़। जिले में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। गंगोलीहाट पुलिस ने आज बेरीनाग सड़क पर चैकिंग अभियान चलाया। गुप्तड़ी के पास से गुजर रही एक अल्टो कार को रोकने पर उसमे 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस को देखकर अभियुक्त कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर शराब ला रहे वाहन को सीज कर दिया। टीम में थाना प्रभारी मंगल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भट्ट, विनोद जोशी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!