न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। नगर के बजेटी वार्ड के सभासद बसंत कुमार का शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया, उनके निधन का समाचार मिलते ही बजेटी वार्ड और नगर पालिका परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत सहित तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बसंत कुमार इससे पूर्व भी नगर पालिका के सभासद रह चुके थे, उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई।

error: Content is protected !!