न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का सफल समापन मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया के मार्गदर्शन में लक्ष्मण सिंह महर परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में समूह गान में राबाइंका ऐंचोली की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। नाटक में सौनगांव भाटीगॉव और वाद विवाद में राइंका चिटगल के बच्चे प्रथम रहे। संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज सातशीलिंग के बच्चों ने बाजी मारी। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में व्योम काण्डपाल हिमालयन इंटर कॉलेज चौकोड़ी के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग की समूह नृत्य प्रतियोगिता में बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली की छात्राएं प्रथम आईं। समूहगान, वाद विवाद और नाटक प्रतियोगिता में गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। यहां जनपद संयोजक रघुनाथ भट्ट, गोपेश पांडेय, प्रो.पुष्कर सिंह विष्ट, प्रो.सरोज वर्मा, प्रो.अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!