न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री के आह्वान पर केंद्रीय विद्यालय में एक घंटा एक दिन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। शिक्षक अशोक ओझा ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने को कहा। इस अवसर पर कुसौली के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में हेमंत नितवाल, समीर वर्मा, मनोज क्वीरियाल, पारुल गोयल, मनोज खाती, जगदीश पांडे, अजहर खान उषा पंत आशा जोशी काजल सामंत तारा मर्तोलिया विनोद गर्खाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!