न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की कुमाऊं मंडल स्तरीय बैठक शुक्रवार को पिथौरागढ़ में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह डंगवाल की अध्यक्षता और प्रशांत नेगी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर अपर सहायक अभियंताओं को 5400 ग्रेड पे का आदेश बहाल करने और पूर्व में आंदोलन के दौरान उठाई गई मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। बैठक में तय हुआ की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली रैली में जिले के अभियंता बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। बैठक में उधम सिंह नगर के अध्यक्ष यशपाल सिंह, सचिव मनमोहन नेगी, अल्मोड़ा के अध्यक्ष दीपक सिंह, प्रफुल्ल जोशी गणेश सिंह रौतेला, गंभीर सिंह चौहान संजय वर्मा, पंकज राणा, ममता पांडे ललित बिष्ट, जगदीश गुंज्याल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!