न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। नगर के सिनेमा लाइन निवासी भुवन चंद्र पांडे से डेस्कटॉप खरीदने के नाम पर 1.94 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में इस मामले में मकरूद्दीन अंसारी का नाम सामने आया था, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उस पर ₹25000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से मकरूद्दीन अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया, उसे ट्रांजिट रिमांड पर पिथौरागढ़ लाया गया है। इस से पूर्व पुलिस ने झारखंड में उसकी अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी कराई थी।

error: Content is protected !!