न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। चंडाक स्थित मोस्टामानू में छह दिनी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का रंगारंग आगाज हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने ढोल-नगाड़े और छलिया नृत्य के बीच कलश यात्रा निकाली।मंगलवार को मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर और जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। मानस एकेडमी के बच्चों ने वंदना और स्वागत गीत गाया। इस मौके पर मेला संयोजक विरेंद्र सिंह बोहरा, अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, चंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!