एन आई एन

 

पिथौरागढ़। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत धारचूला और मुनस्यारी के अनुसूचित जाति जनजाति बालकों का 10 दिवसीय विशेष खेल प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं। 

एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबॉल का प्रशिक्षण मुनस्यारी जोहार क्लब खेल मैदान में दिया जा रहा है, जबकि ताइक्वांडो का प्रशिक्षण धारचूला में जवाहर सिंह नबियाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि युवाओं को विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp