30-Dec-2025

एन आई एन

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र के शिलापनी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब 12 से 18 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को खाई से निकालकर भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा इतना भयावह था कि बस गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp