एन आई एन चंपावत जिले के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी में तैनात प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को आज देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू की उपस्थिति में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। वह इस वर्ष इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की एकमात्र शिक्षिका हैं।
डॉ मंजू बाला अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों को अंग्रेजी की नि:शुल्क कोचिंग भी देती है। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा में त्रिभाषा तकनीक अपनाने के लिए दिया गया है। इस तकनीक के अंतर्गत विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही स्थानीय मातृभाषा कुमाऊनी में भी पढाया जाता है। उनके इस नवाचार को खासा सराहा गया। उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी है।