एन आई एन

 

पिथौरागढ़ । बाराबीसी मेला महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। हास्य कलाकार गणेश बिष्ट सहित तमाम कलाकारों ने अपनी प्रस्तुततियां दी। महिलाओं की जलेबी दौड़, रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता कराई गई। 

तीसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण थीम पर आयोजित महोत्सव की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेनू बसेड़ा, पृथ्वीराज चौहान, योगेश कन्याल उपस्थित रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सामंत ने कहा कि आयोजन 16 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रमों का संचालन ललित शौर्य और योगेश बड ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp