एन आई एन

 

पिथौरागढ़। के एन यू राइंका की छात्रा माया और दिया ने अरुणांचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 

दोनों खिलाड़ियों का आज विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानाचार्य गोविंद पोखरिया ने दोनों छात्राओं को पदक पहनाए। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक संजय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार बाड़ी, दिनेश भट्ट, भरत सिंह ज्ञाला, चंद्र सिंह चिराल, दीप जोशी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp