एन आई एन

 

पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर खेल विभाग ने आज क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। पांच अलग-अलग वर्गों में आयोजित दौड़ में आशीष पलक, गौरव माया और विनय अव्वल रहे। 

दौड़ का शुभारंभ उप जिला अधिकारी मनजीत सिंह, यातायात निरीक्षक अयूब अली, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजेताओं को उप जिलाधिकारी सदर मनजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। संचालन व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र चौहान ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp