एन आई एन,

पिथौरागढ़। गर्खा महोत्सव के तहत राजकीय इंटर कॉलेज गर्खा में 24वीं मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में रॉयल थोकदार गर्खा ने 6 आरआर राइफल यूथ को 2-0 से हराया। गर्खा ने 25-21 और 25-20 से दोनों सेट अपने नाम किए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन कनालीछीना के ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख विवेकानंद जोशी ने किया। प्रतियोगिता में सेना, नेपाल और पिथौरागढ़ जिले की विभिन्न टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार सुबह नौ बजे से 6 आरआर की मुख्य टीम, नेपाल और डीडीहाट सहित अन्य टीमों के मुकाबले होंगे।

16 से 21 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 20 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 21 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के प्रमुख आयोजक एवं प्रायोजक ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल पिछले 24 वर्षों से आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। मुकाबले दिन के साथ रात में भी दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp