एन आई एन,
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में शनिवार को माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत योगाभ्यास एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
भाषण प्रतियोगिता में चंदन सिंह शोरागी, अंजू आर्य, दीपांशु जोशी और करण तिवारी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भुवन पांडे, बसंत भट्ट, योगाचार्य पूजा वर्मा, डॉ. राकेश वर्मा और माय भारत के उपनिदेशक शैलेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।