एन आई एन,
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में सोरवैली, स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, मुनस्यारी और एपीएस ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोरवैली ने महर्षि विद्या मंदिर को 1-0 से हराया। स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू ने मिशन इंटर कॉलेज को 3-1 से पराजित किया। मुनस्यारी ने दयानंद इंटर कॉलेज को 3-2 से हराया, जबकि एपीएस ने जीआईसी गोरंगचौड़ को 3-1 से शिकस्त दी।
मुकाबलों का शुभारंभ जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मैचों में मनोज कुमार पुनेठा, चंद्र सिंह धामी, विशाल नगरकोटी, भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती और राजेंद्र खोलिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।