एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और उन्हें गड्ढामुक्त करने का कार्य तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के निर्देश पर विभिन्न मोटर मार्गों पर सुधारीकरण कार्य कराया जा रहा है।
शनिवार को उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पाण्डेय ने थल-ओगला, डीडीहाट-चौबाटी और डीडीहाट-पमस्यारी मोटर मार्गों पर चल रहे मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इन मार्गों के क्षतिग्रस्त हिस्सों में डामरीकरण कराया जा रहा है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के कार्मिकों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा में मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए।