एन आई एन,
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस की 50 सीटों में से अब तक 44 पर विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। तृतीय चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद छह सीटें रिक्त हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सभी सीटें भरने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया कोटे की सात सीटों में से तीन और स्टेट कोटे की 43 सीटों में से 41 पर प्रवेश हो चुका है। इस तरह दोनों कोटे में कुल 44 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। प्राचार्य ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है।