एन आई एन,
पिथौरागढ़। तहसील मुनस्यारी की ग्राम सभा रिंगू रमथिंग निवासी नीरा देवी की दुधारू गाय की अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गाय का दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली नीरा देवी ने कुछ दिन पहले ही हजारों रुपये खर्च कर गाय खरीदी थी। गाय की मौत से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जिला पंचायत सदस्य भावना दानू और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।