एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की 80वीं वाहिनी में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत मेजर संध्या सिंह पदोन्नत होकर लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई हैं। वाहिनी में आयोजित राष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग शिविर के दौरान कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी और सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट गंगा सिंह ने उन्हें नए रैंक लगाए।
एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि संध्या सिंह वाहिनी की पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं, जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद हासिल किया है। संध्या सिंह ने 16 मार्च 2013 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा कर सेना में कमीशन प्राप्त किया।