एन आई एन,

पिथौरागढ़। तपोवन विद्यास्थली में नवरात्र और दशहरा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और नवदुर्गा के स्वरूप धारण कर भारतीय संस्कृति, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद बच्चों ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों और कालभैरव का परिचय दिया। रामलीला मंचन में कक्षा आठ के आयुष्मान ने रावण की भूमिका निभाई। निधि, युवराज और ओम ने भजन राम राम रटते-रटते पर शबरी प्रसंग का मंचन किया। वहीं, बच्चों ने राम, सीता और हनुमान के पात्रों के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी निकिता भसीन ने अतिथि के रूप में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp