एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला योजना समिति के चुनाव आज संपन्न हुए कुल 18 सीटों में से 15 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने बताया नगर निकाय की तीन सीटों के लिए आज मतदान कराया गया। जिसमें पार्षद अनिल कुमार जोशी, मोहित चौसाली रविंद्र सिंह बिष्ट योजना समिति के लिए चुने गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया गंगोलीहाट नगर पालिका से सुनील पंत को निर्विरोध चुना गया।
सहायक रिटर्निग ऑफिसर पंकज कुमार ने बताया जिला पंचायत क्षेत्र से कपिल सिंह, देवेंद्र सिंह, विमला देवी, भावना लोहिया हेमा बम, रितिक पांडे, ममता चन्याल, देवेंद्र सिंह, रेनू भट्ट, मेनका चलाल, कमला चुफाल लक्ष्मण सिंह कमल सिंह और ज्योति कन्याल का निर्विरोध चुनाव हुआ।