एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्धि सामाजिक एवं स्वैच्छिक समिति की ओर से 21 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। 16 अक्टूबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बंदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्योग निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने किया। इस दौरान जेल अधीक्षक अनुभव त्रिपाठी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत और समिति के अध्यक्ष अरविंद ज्याला मौजूद रहे।