एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त रखने और शिक्षकों पर ऑनलाइन कार्यों का दबाव बंद करने की मांग को लेकर शिक्षक 24 अक्टूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज प्राथउपक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में रणनीति तय की गई।
शिक्षकों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को उठा रहे हैं लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मजबूर होकर एक बार फिर शिक्षकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।