एन आई एन,
पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट की सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार को बीआरसी सभागार भड़कटिया में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पत्थरखानी ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज टोटानौला ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमलकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 24 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह पाल ने किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह खाती ने किया।