एन आई एन,
पिथौरागढ़। इंटर कॉलेज सातशिलिंग की छात्रा सिमर खड़ायत ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया । सिमर की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।
जीवन खड़ायत ने सिमर खड़ायत को बधाई देते हुए उनके अभिभावकों, गुरुजनों और प्रशिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं।