एन आई एन,

पिथौरागढ़। क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के शहीदी दिवस और रेडक्रॉस संरक्षक स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी बाबा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध होने के कारण छह लोगों का ही रक्त लिया गया, जबकि बी निगेटिव रक्त समूह के दो लोगों के नाम आपातकालीन जरूरत के लिए दर्ज किए गए।

शिविर में देहदान संकल्पी डा. नीरज चंद्र जोशी, गौरव बोहरा, हरिप्रिया, पारस बोरा, सप्तसीर खनका और राजेंद्र धामी ने रक्तदान किया। रक्तदान के लिए नेहा बिष्ट, डिम्पल जोशी, कंचन चंद, दीप्ति और कोमल भट्ट भी पहुंचीं। बी निगेटिव रक्त समूह के गोविंद पांडेय और जनार्दन पुनेठा का नाम आपातकालीन जरूरत के लिए नोट किया गया। इस दौरान स्वामी गुरु कुलानंद कच्चाहारी बाबा को शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। रेडक्रॉस सचिव भगवान सिंह ने कहा कि प्रत्येक युवा को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उपाध्यक्ष इंदर लुठी ने सभी को बधाई दी। शिविर संयोजक डा. तारा सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें काजू के पैकेट भेंट किए।  महेश के निर्देशन में रक्त संग्रह किया गया। रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने शिविर में सहयोग दिया। पहली मंजिल के विद्यार्थियों ने शिविर में खासा उत्साह दिखाया।







Share on Facebook Share on WhatsApp