एन आई एन,

पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह के अनुसार, अब तक 30 विद्यार्थी रिपोर्टिंग कर चुके हैं। प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से सीमांत जिले में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और भविष्य में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इस चरण के अंतर्गत ऑल इंडिया कोटे की कुल सात सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से तीन विद्यार्थियों ने कॉलेज में प्रवेश लेकर जॉइन कर लिया है।

उन्होंने बताया कि स्टेट कोटे के अंतर्गत भी प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। स्टेट कोटे की कुल 43 सीटों के सापेक्ष अब तक 30 विद्यार्थियों ने कॉलेज में रिपोर्टिंग कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक जारी रहेगी तथा निर्धारित समयावधि में प्रवेश संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने की संभावना है।







Share on Facebook Share on WhatsApp