एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र से मार्च 2024 से लापता महिला मनीषा को पुलिस की एएचटीयू टीम ने चम्पावत के धुरा गांव से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर महिला का पता लगाया।
काउंसलिंग के दौरान महिला ने धुरा गांव में ही रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।