एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थल पुलिस ने बटुला निवासी कैलाश को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

 जाजरदेवल पुलिस ने सल्मोड़ा के पास मोड़ी निवासी जगदीश राम को दो पेटी अवैध बीयर के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, झूलाघाट पुलिस ने कांटेबोरा निवासी गुड्डी देवी के कब्जे से 2.5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp