एन आई एन,
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने सांगठनिक गतिविधियों को गति देने के लिए तीन प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। रवि महर को सैन्य प्रकोष्ठ, भीम राम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और शंकर लाल को कांग्रेस सेवादल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन नेगी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल और सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने नियुक्ति पत्र जारी किए।
तीनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर विधायक मयूख महर, धारचूला विधायक हरीश धामी, जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, मूनाकोट प्रमुख नीमा वल्दिया सहित मनोज ओझा, सुधीर चौहान, रिशेंद्र महर, संतोष गोस्वामी, धीरज बेरी, अभिषेक बोहरा, चंचल बोरा, निशीद उप्रेती, लक्षित भंडारी और दीपांशु वर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।