एन आई एन,
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों के खिताब जीते। अंडर-14 फाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 1-0 से हराया। चंपावत ने ऊधमसिंह नगर को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 फाइनल में देहरादून ने पिथौरागढ़ को पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हराया।
इस वर्ग में चंपावत तीसरे स्थान पर रहा। समापन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट और जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए। विक्रम सिंह दिगारी ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया।