एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत पिथौरागढ़ में बुधवार से फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 16 अक्टूबर तक नगर निगम सभागार में चलने वाले प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया और डिजिटल माध्यम से आंकड़े जुटाने की जानकारी दी जा रही है।
मास्टर ट्रेनर अनुपम आर्या, बालम सिंह दानू और पंकज खोलिया प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी।
प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए आंकड़े जुटाएंगे, जबकि कार्यों की निगरानी और प्रबंधन के लिए सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।