एन आई एन,

पिथौरागढ़। अंतर-सीमांत क्रिकेट टूर्नामेंट में सीमान्त रानीखेत की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के अधिकारियों और जवानों ने उप कमांडेंट अजय कुमार के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।

53वीं वाहिनी सिमलाबारी, पश्चिम बंगाल में पांच से नौ अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर 14 अक्टूबर को सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में आयोजित समारोह में महानिरीक्षक ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और जुझारूपन की सराहना की।







Share on Facebook Share on WhatsApp