एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। घाट चौकी पुलिस ने सुरेन्द्र राम निवासी घिंगरानी को 54 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।
वहीं, अस्कोट में शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। धारचूला में होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 11 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई।