एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर छात्र संघ कोषाध्यक्ष नेहा कठायत ने परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी कैंटीन को फिर खोले जाने की मांग की है। आज उन्होंने इस संबंध में परिसर के निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में हजारों विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं कैंटीन की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं और स्टाफ को चाय नाश्ते भोजन आदि के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ता है। 

इससे समय की बर्बादी होती है उन्होंने खस्ताहाल भवन में सुधारीकरण कार्य करवाकर  कैंटीन को अविलंब खोले जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में हिमांशु , अमन लुंठी,राहुल तिवारी, मनीषा मेहता आदि शामिल रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp