एन आई एन,
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता 2026 के लिए उत्तराखंड की टेबल टेनिस टीम में पिथौरागढ़ के ललित बसेड़ा और पूनम कोरंगा महर का चयन हुआ है। पौड़ी में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित ओपन ट्रायल में विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ललित बसेड़ा ने अपने मुकाबले जीतकर टीम में स्थान पक्का किया। वह पूर्व में नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भी उत्तराखंड टीम में चुने जा चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।