एन आई एन,
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुनस्यारी की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से चित्राचंद को अध्यक्ष, लवी सामन्त को महिला उपाध्यक्ष, होशियार मेहरा को पुरुष उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह धामी को महासचिव, डॉ. कविता जंगपांगी को सचिव, गणेश सिंह भाकुनी को कोषाध्यक्ष और गंभीर सिंह मेहता को मीडिया प्रभारी चुना गया। डॉ. मनोज जंगपांगी, जितेंद्र सिंह मेहता और गीता पापड़ा को संरक्षक बनाया गया।
बैठक में प्रति कर्मचारी 600 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क और हरिद्वार में प्रस्तावित महाअधिवेशन में शामिल होने के लिए वाहन व अन्य व्यवस्थाओं के मद में 900 रुपये प्रति कर्मचारी जमा करने पर सहमति बनी।