एन आई एन,

पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी को 2-0, देहरादून ने हरिद्वार को 5-0, चंपावत ने नैनीताल को 3-2 और पिथौरागढ़ ने ऊधम सिंह नगर को 3-1 से हराया।

अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने देहरादून को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच खेला जाएगा। वहीं, अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने चंपावत को 2-0 और नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को 3-0 से हराया। इस वर्ग का फाइनल मुकाबला बुधवार को स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच खेला जाएगा। आयोजन में विक्रम सिंह डिगारी, कैलाश मेहरा, अशोक ठकुराठी, प्रेम प्रकाश खर्कवाल, कमल किशोर, मनोज सौन, मनोज वर्मा, जीवन खोलिया, देवेंद्र बिष्ट और शेखर कपूर सहित व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp