एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को 14वीं वाहिनी आईटीबीपी मुनस्यारी में ‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्ययन केंद्र मुनस्यारी के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में जवानों को प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, सत्रीय कार्य और डिग्री प्राप्त करने की जानकारी दी गई। सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी और सहायक प्राध्यापक डॉ. सरस्वती नंदन ओझा ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, व्यावसायिक व तकनीकी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष ध्यानी ने पहल को जवानों के लिए उपयोगी बताया। विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित है।







Share on Facebook Share on WhatsApp