एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के बीएड विभाग में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अनुशासन और शिक्षक-प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।

विभाग प्रभारी डॉ. ममता जोशी ने नियमित अध्ययन और शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी पर जोर दिया। डॉ. अर्जुन सिंह जगेड़ा, डॉ. बबीता तितियाल और डॉ. भावना पांडेय ने शिक्षण कौशल, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता के महत्व से अवगत कराया। डॉ. अजयपाल सिंह और डॉ. पूर्णिमा बिष्ट ने ऑनलाइन माध्यम से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज जोशी ने किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp