एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। छानापांडे-दिग्तोली मार्ग पर मोनेलाल शाह निवासी मोस्टामानू के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं जौलजीबी में होटल संचालिका विमला देवी को अवैध रूप से शराब बेचने और परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

नाचनी में ढाबा संचालक चंचल सिंह को भी अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp