एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर से लगे जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क पर महर्षि कॉलोनी तिराहे के पास सोमवार को बदहाल सड़क पर स्कूल की गाड़ी घंटों फंसी रही। इससे बच्चों और चालक को परेशानी उठानी पड़ी।
ग्राम पंचायत और सामाजिक कार्यकर्ता मोहित जोशी व कमल चंद ने विभाग से सड़क सुधारीकरण की मांग की है।