एन आई एन,

पिथौरागढ़। झूला पुल से पंचेश्वर मंदिर तक विधायक निधि से जनवरी में बनाया गया रास्ता एक साल भी नहीं टिक पाया। वहीं, आपदा के बाद बिछाई गई पेयजल लाइन छह महीने में ही ध्वस्त हो गई। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता की सुविधा के लिए धन खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य इतने कम समय में क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने दोनों कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और खामियां मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp