एन आई एन,
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय ग्वीर में तैनात शिक्षक शंकर दत्त जोशी 2022 से 2023 तक 1 वर्ष के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर आज जिला अधिकारी से मिले।
उन्होंने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी समाज कल्याण विभाग उनके वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है। जोशी ने बकाया भुगतान नहीं किए जाने पर कल से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।